झाड़ियों में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, बाइक भी पास खड़ी… मौत बनी रहस्य, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

दिनेशपुर के नेताजी नगर में सुबह फैली सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

समाचार सच, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना से पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटनास्थल के पास मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सपन राय (40 वर्ष) पुत्र गुरुपद राय, निवासी वार्ड नंबर-9, दिनेशपुर के रूप में हुई है। उनका शव नेताजी नगर स्थित एक प्लॉटिंग के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें -   चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि मृतक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दौलत राम वर्मा ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440