समाचार सच, हल्द्वानी। गाजियाबाद से काम की तलाश में आए एक अधेड़ का शव हल्द्वानी के एक होटल में मिलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन के समीप एक होटल में गाजियाबाद निवासी 47 वर्षीय विकास मिश्रा ठहरे हुए थे। विकास यहां काम की तलाश में आया हुआ था। मंगलवार को दिन में गाजियाबाद से उसकी बहन ने विकास को फोन किया। फोन न उठने पर उसने होटल मालिक को फोन किया। जब दूसरी चाबी से कमरा खोला गया तो कमरे में विकास बेहोशी की हालात में पड़ा हुआ था। मालिक ने पुलिस को सूचना दी और उसे बेस अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन भी गाजियाबाद से यहां पहुंच गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरान्त ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















