कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, चार मई को होनी थी शादी

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। जिला बागेश्वर के खलपट्टा ग्राम में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों ने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि चार मई को उसकी शादी होनी थी। इधर घटना के बाद परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के खलपट्टा गांव में सोमवार को 22 वर्षीय नरेंद्र राम का शव कमरे में लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर परिवारजनों से जानकारी ली। बताया जा रहा है चार मई को उसकी बारात सूपी गांव जाने वाली थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवारजन सदमे में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवारजनों को सौंप दिया है। पुलिस लटका शव होने पर इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पुलिस ने कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल कारणों का पता चल पायेगा।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440