समाचार सच, देहरादून। दिल्ली से मसूरी घूमने आया एक पर्यटक होटल के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस का कहना हैं की प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण स्वाभाविक मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों के आने के पश्चात पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विकास हरी पुत्र स्वर्गीय बीके हरी निवासी विकास होटल रियालटो कुलड़ी, मसूरी ने थाना मसूरी पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल विकास के कमरा नंबर 19 मे गत दिवस एक व्यक्ति जसविंदर जीत सिंह भट्टी पुत्र स्वर्गीय गुरुदयाल सिंह भट्टी निवासी जीएच 5 एंड 7 फ्लैट नंबर 122 पश्चिम बिहार दिल्ली आकर रुके थे। आज उनके बेटे का फोन आया कि उसके पिता फोन नहीं उठा रहे हैं। जिसपर उन लोगो ने उनके कमरे के दरवाजे को खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद उन्होंने रोशनदान से दरवाजे की कुंडी खोली तो जसविंदर जीत सिंह कमरे के अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
पुलिस का कहना हैं की प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण स्वाभाविक मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों के आने के पश्चात पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


