समाचार सच, नैनीताल। यहां नैनीताल मल्लीताल स्नोव्यू क्षेत्र में एक होटल कर्मी फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस सूचना पर पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मल्लीताल स्नोव्यू क्षेत्र निवासी महेंद्र लाल (37) सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महेंद्र यहां एक होटल में काम करता था। पिछले वर्ष पिता व तीन माह पूर्व भाई की मौत के बाद वह अपनी भाभी व भतीजे के साथ रहता था। सोमवार शाम वह रोजाना की तरह होटल में काम करने के बाद घर चला गया। बुधवार सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गये। महेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक कुछ समय से परेशान चल रहा था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















