समाचार सच, हल्द्वानी। दोस्त के घर गये व्यक्ति का शव नहर में पड़ा मिला। उसके शराब के नशे में नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार डहरिया निवासी 45 वर्षीय महेश राम किसी कैमिकल कंपनी में कार्यरत था। बताया जाता है कि बीती शाम वह अपने मंडी निवासी दोस्त दिनेश चन्द्र के घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस पर उसकी पत्नी को चिंता सताने लगी और वह टीपीनगर चौकी पहुंची। चौकी प्रभारी सतीश शर्मा ने दिनेश चन्द्र का पता लगाकर उससे जानकारी ली तो महेश काफी समय पूर्व घर के लिए निकला था। इधर अनहोनी की आशंका के चलते टीपीनगर चौकी प्रभारी ने गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ को साथ लेकर महेश की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन रात्रि में अंधेरा अत्यधिक होने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इधर मंगलवार सुबह राहगीरों को पनचक्की के पास बहने वाली नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नहर से निकाल कर कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त महेश के रूप में की गई। आशंका जताई जा रही है कि महेश शराब के नशे में नहर में गिर गया होगा। जिसके चलते उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












