देहरादूनः बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर लगाया विफलता का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इन घटनाओं को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाते हुए एश्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर किया गया।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। धार्मिक स्थलों पर हमले और आगजनी की घटनाएं हिंदुओं के लिए संकट पैदा कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि भारत सरकार बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए ताकि हिंसा पर रोक लग सके।

डॉ. गोगी ने कहा, “केंद्र सरकार को इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करनी चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों का उल्लंघन है, और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।”

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

विरोध में संत समाज और धार्मिक संगठन भी शामिल
बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में संत समाज और अन्य धार्मिक संगठनों ने भी प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार की कड़ी आलोचना की और भारत सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “भारत को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मंच पर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों को रोका जा सकता है।”

इस विरोध प्रदर्शन ने उत्तराखंड में इस गंभीर मुद्दे को लेकर व्यापक चर्चा शुरू कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि अगर केंद्र सरकार इस विषय पर जल्द कदम नहीं उठाती, तो उनका आंदोलन और तेज होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440