देहरादून: झंडेजी के आरोहण के साथ हुआ मेले का आगाज, साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में दरबार साहिब में आज रविवार को ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण हुआ। सुबह सात बजे से पुराने झंडेजी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री झंडेजी की आरोहण प्रक्रिया चली। जिसके बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर झंडे जी का आरोहण हुआ। इस दौरान पूरा दरबार साहिब संगत के जय जयकार से गूंज उठा।

इस बार श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका पंजाब के परिवार को मिला। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए संसार सिंह ने 30 साल पहले श्री झंडेजी पर गिलाफ चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। संसार सिंह इस समय अपनी बेटी के पास अमेरिका में हैं। उन्हें जब पता चला कि इस बार गिलाफ चढ़ाने के लिए उनके परिवार का नंबर आया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अमेरिका से ही झंडे जी के आरोहण का लाइव प्रसारण देखा।

महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। नगर परिक्रमा सुबह 7ः30 बजे से शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चैक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर

इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चैक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, छह समितियों में बांटा गया 32 लाख का बोनस

Dehradun: The fair started with the hoisting of the flag, thousands of devotees became witnesses

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440