डिप्रेशन से बढ़ती है महिलाओं में हृदय रोग की समस्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। डिप्रेशन यानी अवसाद यह एक तरह का भाव है, जो मन में छिपे दुःख को व्यक्त करता है। डिप्रेशन की स्थिति में व्यक्ति खुद को असहाय, लाचार और कमजोर समझने लगता है, जिसके चलते वह सभी से दूरियां बना लेता है। ऐसी स्थिति में अगर कोई आपका समर्थन करे, सहारा दे, प्यार व्यक्त करने की कोशिश करे या फिर खुशी बांटना चाहे तो ऐसा लगता है, जैसे की हमें सहानुभूति दी जा रही है। डिप्रेशन से होने वाली हृदय की कई समस्याएं व्यक्तित्व कारणों से जुड़ी हो सकती हैं, जैसे की सामाजिक, आर्थिक स्थिति, आनुवांशिकता, नशा करना, कटु अनुभव, किसी करीबी की मृत्यु, तनाव और हार्माेन में बदलाव आदि। सबसे ज्यादा जहरीले व्यक्तित्व क्रोध, शत्रुता, झगड़ा करना, चीजों में नकारात्मक ढूंढ़ना आदि सभी व्यवहार आपके दिल के लिए अच्छा नहीं है। कुछ समय पहले क ब्लड प्रेशर और असंतुलित जीवनशैली को हृदय रोग का मुख्य कारण माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। डिप्रेशन में होने की वजह से हमारी हार्ट वेसेल्स में बाधा उत्पन होने लगती जिस वजह से हृदय रोग की समस्याओं पर भी असर पड़ता है।
क्या करें- स्वस्थ आहार लें
अधिकतम तेल और वसा युक्त भोजन को छोड़ कर संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन युक्त भोजन के सेवन से व्यक्ति चुस्त-दुरुस्त रहता है।
नियमित व्यायाम
नियमित रूप से व्यायाम करने से शारीरिक स्वस्थता तो आती है, साथ के साथ मानसिक संतोष की भी अनुभूति होती है। दिनभर के हमारे विचारों को विराम की आवश्यकता होती है, जिससे की हमारी मनःस्थिति एकाग्र रहे। मन शांत होने से व्यक्ति डिप्रेशन मुक्त हो जाता है।
शराब व धूम्रपान से बचें
डिप्रेशन में व्यक्ति शीघ्रता से गलत चीजों का सेवन करना शुरू कर देता है। कम मात्रा में शराब का सेवन एक दवा के रूप में ही कार्य करता है, लेकिन किसी भी चीज की अति होते ही वह आज नहीं तो कल नुकसान ही पहुंचती है।
उचित नींद
दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होती है। अधूरी नींद मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, जिससे की व्यक्ति तनाव में रहने लगता है। अधूरी नींद के कारण व्यक्ति का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है, जिससे की वह लोगों से कटने लगता है और डिप्रेशन का शिकार भी हो जाता है। रात को सही समय पर सोने और सुबह सूर्य के साथ जागने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440