पहाड़ के हास्य कवि तारा राम के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने प्रकट किया शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ओखल कांडा सुरंग के मूल निवासी वर्तमान में नवाबी रोड हल्द्वानी में रह रहे पहाड़ के हास्य कवि तारा राम के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल गहरा ने गहरा शोक प्रकट किया है। गुरूवार को गुरु नानक मार्केट में आयोजित शोक सभा में हास्य कवि तारा राम के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि 98 साल के तारा कवि पर अभी भी वही जोश खरोश था जो 20 साल के नौजवान पर होता है। उनकी कविताएं समाज को नई दिशा देने वाली होती थी वह हमेशा नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ युवाओं को जगाते थे। मेरा उनके साथ लंबे समय से संपर्क था, तारा राम कवि जी हमेशा कई वर्षों से 26 जनवरी वह 15 अगस्त के कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहते थे, उनकी कविता व जोशीले भाषण से लोगों में नया संचार पैदा होता था, ताराराम कभी के निधन से पहाड़ की संस्कृति को अपार क्षति हुई है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार, केसरवानी, जगमोहन सिंह चीलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब हुसैन, जगजीत सिंह चड्डा, रवि गुप्ता, रमेश जोशी, हर्ष जलाल, राकेश बेलवाल, विनोद दानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440