भक्तों ने घर पर ही चढ़ाया हनुमान जी को प्रसाद, मंदिरों में छाई सुनसानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बायरस के चलते आज मंगलवार को हनुमान मंदिर में जहां पुजारियों द्वारा बाबा को भोग लगाया वही प्रसाद चढ़ाने वाले लोगो ने घर में ही हनुमान जी को भोग लगाकर उनसे कोरोना वायरस जैसी महामारी से इस देश को मुक्त कराने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते पूरे शहर को लॉकडाउन किया जिसके चलते आवश्यक वस्तु की दुकानें केवल सुबह 7 से 10 बजे तक ही खोली गई थी। चूंकि मिठाई की दुकान अति आवश्यक सेवा में नहीं आती है इस कारण लोग प्रसाद नहीं ले पाये जिससे घरों में बंद लोगों द्वारा घर में हलवा खीर बना कर भगवान हनुमान जी को भोग लगाकर सब परिवार भोग का ग्रहण किया। और हाथ जोड़कर हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि हमारे भारत देश को इस महामारी की चपेट से बचाये रखे।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440