देवशयनी एकादशी 2026: शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, क्या है पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस साल शनिवार के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। देवशयनी एकादशी का दिन विशेष रूप से विष्णु भगवान को समर्पित है। इस साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत, दान, स्नान और पूजन किया जाएगा। देवशयनी एकादशी के दिन से विष्णु भगवान क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव पर मानी जाती है। इस दिन किए गए जप, तप, दान और सेवा का पुण्य कई गुना अधिक प्राप्त होता है। गौर फरमाने वाली बात यह है कि इस साल देवशयनी एकादशी के दिन भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय-

देवशयनी एकादशी पर सुबह 4.03 बजे से पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय
देवशयनी एकादशी पर भद्रा

इस साल पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर भद्रा सुबह 05.27 बजे से सुबह 11.34 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। ऐसे में देवशयनी एकादशी पर पृथ्वी पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा।

देवशयनी एकादशी कब से कब तक?
एकादशी तिथि प्रारम्भ – जुलाई 24, 2026 को सुबह 09.12 बजे

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी पर दर्ज FIR से भड़के सांसद चंद्रकांत हंडोरे! बोले—मुकदमा वापस नहीं हुआ तो राष्ट्रपति से मिलेंगे

एकादशी तिथि समाप्त – जुलाई 25, 2026 को सुबह 11.34 बजे

देवशयनी एकादशी पर पूजा कब करना चाहिए?
देवशयनी एकादशी व्रत का पारण कब होगा?
पारण (व्रत तोड़ने का) समय- 26 जुलाई को सुबह 05.28 बजे से 08.10 बजे

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर में 01.57 बजे

यह भी पढ़ें -   अजा एकादशी व्रत 6 या 7 सितंबर कब है? जानें भद्रा का साया रहेगा या नहीं

देवशयनी एकादशी की पूजा कैसे करें?

  1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
  2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
  3. प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
  4. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
  5. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
  6. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत संकल्प करें
  7. देवशयनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
  8. ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  9. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
  10. प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
  11. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

देवशयनी एकादशी पर क्या उपाय करें?
देवशयनी एकादशी पर दान पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440