सीएम बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे धामी, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आए पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर शहर में रैली के जरिये जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। जगह जगह सीएम का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही।

सीएम धामी आज देहरादून से हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजे लैंड किया। जहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा,किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल आदि ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कार में काफिले के साथ नैनीताल हाईवे होते हुए गांधी पार्क पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। जहां जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

अभिवादन रैली में जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजेश शुक्ला, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंतर-मंतर बवाल के बाद नया दावा: 19 वर्षीय छात्र की आंख की रोशनी पर संकट, पैलेट गन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में आमने-सामने
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440