हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला में धनुष-यज्ञ का हुआ मंचनः सीता-राम विवाह पर जयकारों से गूंजा पांडाल, लक्ष्मण-परशुराम संवाद देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति द्वारा पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हलद्वानी में महिलाओं की रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, धनुष-यज्ञ, राम-सीता विवाह, लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे प्रसंगों का मंचन किया गया। इसमें स्थानीय महिला कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आजा की लीला मंचन में सीता-राम विवाह पर जयकारों से परिसर गूंजायमान हो गया। इसके साथ ही लक्ष्मण-परशुराम संवाद देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

सर्वप्रथम श्री रामस्तुति के बाद सर्वप्रथम राम विवाह की लीला का मंचन शुरू हुआ। धुनष टूटने की आवा से परशुराम की समाधि टूटना, परशुराम का जनकपुरी में जाकर क्रोधित होना लक्ष्मण के साथ संवाद की लीला का प्रभावी मंचन किया गया। परशुराम संवाद के बाद गाजे-बाजे के साथ अयोध्या से बारात लाकर भगवान राम का विवाह की लीला दिखाई गई। इस लीला को देख उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो उठे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

रामलीला में इन लोगों ने निभाई भूमिका
रामलीला मंचन में राम की भूमिका मानसी, लक्ष्मण-लक्षिता, सीता-तेजस्वनी, भरत-दिव्यांशी, शत्रुघ्न-सिद्धी, जनक-लीला कोठारी, परशुराम-हेमा हरबोला, सुनैना-ममता जोशी, रावण-गीता दरम्वाल, बाणासुर-राधा मिश्रा, विश्वामित्र-राधा तिवारी, दशरथ-अनुराधा, समुन्त-लीला मनराल, राजा-अलका टंडन, जोकर-नीतू रौतेला आदि कलाकार शामिल रहें। इन सबका अभिनय सराहनीय रहा और इन्होंने अपनी अदाकारी से रामलीला मंचन में जान फूंक दी। उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बजी। जबकि कलाकारों के मेकअप करने में सिद्धी सुयाल का सहयोग रहा। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इससे पहले रामलीला मंचन के तीसरे दिन की शुरुआत भगवान की आरती के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश तथा लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से आरती उतार रामलीला का शुभारम्भ किया। रामलीला कमेटी द्वारा अपने अतिथियों का श्रीराम सम्मान पट्टिका पहनना कर उनका स्वागत भी किया गया। आज की रामलीला मंचन के सफल समापन पर समिति ने सभी दर्शकों, कलाकारों एंव समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और इसी प्रकार का सहयोग आगे भी बनाये रखने की अपील की। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

रामलीला मंचन में मनोज नेगी, मुकेश जोशी, प्रभु मेर, शंकर सिंह जोशी, सुशीला शर्मा, संजय रावत, दीपू बरसलिया, वन्देमातरम ग्रुप के शैलेन्द्र दानू व उनकी टीम, भगवती बिष्ट, हेमा हरबोला, प्रकाश वनकोटी, लक्ष्मण सिंह आदि भक्तजनों का सहयोग रहा। जबकि बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की अध्यक्षा श्रीमती पार्वती किरौला, उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित उनकी टीम ने बालियटर का कार्यभार संभाला। वहीं समिति की अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव सुश्री कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, तुलसी रावत, प्रेमा बृजवासी, मंजू बनकोटी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440