अलग – अलग हादसों में दो लोग हुए घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।

गौजाजाली निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसका भतीजा देवेंद्र सिंह बरेली रोड से घर की ओर आ रहा था तभी एक स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

वहीं हल्दूचौड़ निवासी गोधन सिंह ने भी पुलिस को तहरीर दी है कि उसका छोटा भाई अपनी बाइक से घर की ओर आ रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440