धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चर्चा तेज! सोशल मीडिया पर वायरल दावे के बीच बढ़ी सियासी हलचल

खबर शेयर करें

NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच इस्तीफे का दावा वायरल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

नई दिल्ली। NEET परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर सोशल मीडिया पर इस्तीफे का दावा तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और छात्रों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील करते हुए एक पत्र भी जारी किया है।

हालांकि, इस खबर की अभी तक केंद्र सरकार या संबंधित आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वायरल दावों को लेकर राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं।

गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी लंबे समय से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। इस बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

अब सभी की नजर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी है। यदि इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा होती है तो स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440