दिशा कंप्यूटर सेंटर ने बढ़ाया हल्द्वानी का मान, देश के शीर्ष कोचिंग संस्थानों में हासिल किया पांचवां स्थान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के नवाबी रोड स्थित रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल में दिशा कंप्यूटर सेंटर का वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेंटर की उल्लेखनीय उपलब्धि का भी जश्न मनाया गया। ई-मैक्स एजुकेशन कंपनी द्वारा देशभर के करीब 10 हजार से अधिक संबद्ध कोचिंग एवं प्रशिक्षण संस्थानों में दिशा कंप्यूटर सेंटर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांचवां स्थान प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने दिशा कंप्यूटर सेंटर की इस उपलब्धि पर संस्थान प्रबंधन, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे हल्द्वानी और उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हक और स्वाभिमान की लड़ाई को लेकर UKD विधि प्रकोष्ठ की हुंकार

संस्थान की संचालिका शिवानी भारद्वाज ने बताया कि ई-मैक्स एजुकेशन देशभर में अपनी फ्रेंचाइजी के माध्यम से कंप्यूटर एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की पूरी टीम और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।

वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही दिशा कंप्यूटर सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में सेवाएं दे रहे सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे सेल्फी बनी काल, पत्नी-बेटी के सामने बहा गाजियाबाद का सॉफ्टवेयर इंजीनियर

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी एवं विद्युत विभाग के इंजीनियर कमल किशोर मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता हर्षवर्धन पांडे ने किया। इस अवसर पर कमलेश भारद्वाज, रतन भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अंजली, हर्षिता सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440