समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुधवार को यहां टैम्पो चालकों को निःशुल्क मास्क वितरित किये और उन्हें इसके प्रति जागरूक भी किया।
समिति के सदस्य शैलेंद्र दानू व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी ने टैम्पों चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। नाक, आंख, मुंह को गंदे हाथों से ना छुएं और जब भी आप घर में आएं पहले हाथ-मुंह धोएं। उसके बाद घर के अन्य सामानों को छुएं। भोजन इत्यादि करें खाने-पीने की वस्तुओं को ढक कर रखें। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए जनजागरूकता व स्वच्छता अति आवश्यक है। इस दौरान यात्रियों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई।
इस अवसर पर समिति के सदस्य पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, शैलेंद्र दानू, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, एडवोकेट उमेश नैनवाल, संतोष कबड्वाल सहित दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















