दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण, देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान की भी चली मुहिम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिव्यांगजनों के लिए अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन हल्द्वानी ने ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। संस्था के पदााधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटी सी कोशिश है जो दिव्यांगजनों के जीवन मे एक छोटी सी ख़ुशी व समाज मे सर उठा कर जीने में सहयोग दे सकें। इस दौरान अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अनमोल संकल्प सिद्धि के इस तरह के कार्यक्रम समाज के वंचित लोगों के उत्थान के लिए आयोजित किए जाएंगे। वहीं फाउंडेशन देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान की एक मुहिम चला रहा है। वहीं इसके लिए कार्य भी किया जा रहा है।
वहां अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल, उपाध्यक्ष अरुणा टंडन, सचिव सुमन पाठक, उपसचिव रितांबरा वर्मा, मनोज जौहरी, अनिल आर्य, सुनीता जोशी, हेमंत राजपूत, हेम उपाध्याय, आशा शुक्ला मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी के दौरे में सियासी संग्राम: विकास परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440