जिला पंचायत भाजपा की रीढ़ है जो आप जनमानस को मजबूत करती हैः महेंद्र भट्ट

खबर शेयर करें

भाजपा जिला पंचायत की दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का दीप प्रज्जलित कर किया

समाचार सच, रामनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत दो दिवसीय अभ्यास वर्ग नदियां रिजार्ट, कुमायूं मंडल का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट वर्ग प्रदेश सयोजक महेंद्र भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रताप विष्ट व मेजबान विधायक दीवान सिंह विष्ट के कर कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की हमारे देश के सर्वाग्निय विकास में ग्रामीण क्षेत्रो रहने वाले नागरिकों की अहम भूमिका है इसलिए उस क्षेत्र के लोगो में नेतृत्व विकास भी आवश्यक है। इसके लिए हमारे पंचायती क्षेत्र कुशल नेतृत्व विकास अभ्यास वर्ग आयोजित करना आवश्यक है। हमें अपने आप को श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में ढालने का चिंतन करना चाहिए। अगर यह सुधार हम अपने आप में लाने में सफल हो सके तो प्रदेश व अपने ग्राम पंचायत की राजनीति सहज ही निर्मल हो जायेगी। जिसका लाभ हमारे प्रदेश के साथ साथ देश व विश्व को भी होगा। उनका कहना था कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र व उत्तराखंड मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व जन कल्याण कारी योजनाओं को लागू कर रही है जिन योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचना हमारी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौसम खराबी के कारण अभ्यास वर्ग में नहीं आने के कारण वर्चुअल के माध्यम से अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पंचायत की नीव हे आप जितना ही मजबूत होंगे। उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस पर हम आगे बढ़ रहे हैं उसे पर सफलता प्राप्त करने के लिए आप सभी का सफल होना अत्यंत आवश्यक है। समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को उसकी परेशानी उसकी शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने और सरकार द्वारा जो लोक कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही है उनको जन-जन तक पहुंचने में आप सभी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि जन सेवा से जुड़े अपने कार्यों में आप तकनीकी का साइंस एंड टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें अपने क्षेत्र के लोगों को भी तकनीकी से जोड़ने का काम करें।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रदेश वर्ग संयोजक सुरेश भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि अभ्यास वर्ग की सार्थकता इस बात पर निर्भर है कि आप अभ्यास वर्ग अनुभवों का लाभ अपने कार्य क्षेत्र को कैसे प्रदान कर सकते हैं। अभ्यास वर्ग द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने करते हुए कहा की जिला पंचायत सदस्य हमारी सरकार की नई है। उसके बिना हम कोई भी विकास की योजनाओं को धरातल पर नहीं पहुंचा सकते हैं इसलिए पंचायत स्तर पर जिला पंचायत सदस्य का मजबूत होना हमारी पार्टी के लिए ही नहीं आम जानमालास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर अभ्यास वर्ग का संचालन सह संयोजक कुंदन परिहार ने किया ने किया। इस अवसर पर व्यवस्था प्रमुख वर्ग रंजन बर्गली, नवीन चन्द्र भट्ट, मंच व्यवस्था विनीत अग्रवाल सह व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र रावत, मदन जोशी, मीडिया प्रमुख भुवन भट्ट, नरेंद्र शर्मा, पंजीकरण जगमोहन सिंह बिष्ट अलका जीना लाखन सिंह, सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख योगेश रजवार, चंदन बिष्ट, भोजन व्यवस्था घनश्याम शर्मा, आवास प्रताप बोरा, वीरेंद्र पाल सिंह, प्रतिभा जोशी, अतिथि सत्कार रुचि गिरी, भावना भट्ट, नीमा मठपाल, आशीष ठाकुर, इंद्र लाल, राजेंद्र मित्तल, राजेंद्र सैनी, पूरन नैनवाल, जिला मीडिया प्रभारी भुवन चन्द्र भट्ट, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440