जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार–चोरगलिया क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लीला बिष्ट एवं गौलापार खेड़ा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों व प्रदेश की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती लीला बिष्ट ने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस शुभ अवसर पर हमें अपने आसपास के जरूरतमंदों की सहायता कर खुशियां बांटने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   नवरात्र पर सख्त आदेशः 19 से 27 मार्च तक ‘मीट-मांस पूरी तरह बैन’, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह पर्व हमें समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रदूषण-मुक्त और सादगीपूर्ण दीपावली मनाएं तथा स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर स्वदेशी भावना को सशक्त करें।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई रोशनी, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। प्रदेश में शांति, सद्भाव और विकास की लौ सदा प्रज्वलित रहे — यही हमारी हार्दिक कामना है।”

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440