डीएम गर्ब्याल ने सुनी महानगर के लोगों की समस्यायें, अधिकांश का किया निस्तारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनी। जिसमें सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत समस्याएं छाई रही। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
डीएम के समक्ष राजपुरा के निवासियों ने क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक संचालित होने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट व डिप्टी सीएमओ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश घ्दिए। जबकि विजयपुर व नकैल के निवासियों ने सूखी नदी में पुल निर्माण की मांग की। डीएम के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्र का एक साल से किराया न मिलने का मुद्दा भी उठा। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से जिले में किराये में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों की सूची मांगी गई। साथ ही सचिव बाल विकास से दूरभाष पर वार्ता कर बजट अवमुक्त करने का आग्रह किया गया।
गौलापार गोविन्द ग्राम व टीपीनगर के लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की। इसके अलावा शिविर में सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, मुआवजा, नहरों की सफाई,लो-वोल्टेज, फीस माफी, लोन देयक समय बढ़ाने संबंधी मुद्दे छाये रहे। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही कईयों पर संबंधित विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, एसीएमओ डॉ रश्मि पंत, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई तरूण बंसल, लोनिवि अशोक कुमार, विद्युत बीएस बिष्ट, जल निगम एके कटारिया, जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440