नैनीताल में चौराहों एवं ट्रैफिक जाम के स्थानों का डीएम ने ड्रोन मैपिंग वीडियो के माध्यम से लिया जायजा, दिये दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल में शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में शहर के महत्वपूर्ण चौराहों एवं ट्रैफिक जाम के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों का ड्रोन मैपिंग वीडियो के माध्यम से जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान तल्ली ताल डाट, चीनाबाबा चौराहा, मस्जिद तिराहा, पंत पार्क, कलेक्ट्रेट सड़क मार्ग, भवाली रोड, हनुमानगढ़ी के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अवलोकन किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वे छोटे-छोटे अवरोध जिनसे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है। उन स्थानों को चिन्हित करते हुए प्लालिंग के तहत तत्काल समाधान निकाले जाने के निर्देश दिये।

डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर वाहनों को अपने निर्धारित स्थानों व मानको के आधार पर पार्किंग करें। उन्होंने एआरटीओ व पुलिस विभाग को शहर के विभिन्न मार्गाे में अव्यवस्थित ढंग से पार्किंग किये गये वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता पी डब्लू डी को नहर कवरिंग कार्य में कर्मचारियों को बढ़ाते हुए कार्याे में तेजी लाने व कार्याे की प्रतिदिन अपडेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि रत्नेश, ईओ आलोक उनियाल, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पाण्डे के अलावा सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440