जनता दरबार में डीएम का सख्त संदेश… अवैध शराब पर छापे, शिकायतों का मौके पर समाधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित समाधान देने के उद्देश्य से चल रहे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत नगर पंचायत लालकुआं में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रशासन का सख्त और संवेदनशील दोनों रूप देखने को मिला। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की।

शिविर में सिंचाई, बिजली, सड़क, पेयजल और आवास से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने मकान किराया बढ़ाए जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किराया न बढ़ाने के निर्देश दिए। पेयजल संकट के समाधान के लिए संबंधित विभाग को दो दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, साथ ही जर्जर भवनों की मरम्मत के आदेश भी जारी किए गए।

यह भी पढ़ें -   न्याय के दरवाज़ों पर डर की दस्तक… लगातार तीसरे दिन कोर्ट को बम धमकी, बढ़ी बचैनी

किसानों ने क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत, नई गूलों के निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार कर जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। लो वोल्टेज की समस्या पर विद्युत विभाग को उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें -   मेहनत के सपनों को मिला सम्मान… मुख्यमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों के नाम किया उत्तराखंड का गौरव

शिविर में कुल 105 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए 15 दिन की समयसीमा तय की गई। अवैध शराब बिक्री, प्रदूषण, भू-कटाव और स्टोन क्रेशर से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने 125 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। विभिन्न विभागों ने दर्जनों लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए प्रमाण पत्र, पंजीकरण और अन्य सेवाएं प्रदान कीं। इस

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440