न रखें कैंची को इन जगहों में, तनाव बढ़ने के साथ ही शुरू हो जाएगी आर्थिक तंगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर में जिस तरह से चाकू की जरूरत होती है. ठीक उसी तरह सभी घरों में कैंची भी आसानी से मिल जाती है। कपड़ा काटने से लेकर घर में पेपर काटने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन गलत दिशा में रखी यही कैंची आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। यह वास्तु दोष को प्रकट करती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं, बीमारियों और आर्थिक तंगी जूझना पड़ता है। इसका घर के बच्चों पर विपरीत असर पड़ता है।

इस ग्रह से होता है कैंची का संबंध
कैंची धारदार चीज है। इसका संबंध केतु ग्रह होता हैु अगर कुंडली में केतु खराब है तो आपको घर में कैंची को सही स्थान पर रखना चाहिए। इसकी सही दिशा ही आपको केतु के खराब प्रभावों से बचा सकती है। वहीं कैंची की वजह से लगने वाला ग्रह दोष घर में कलेश, बीमारी और आर्थिक समस्याओं को बढ़ाता है।

इस दिशा में रखें कैंची
कैंची को घर के अंदर दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. कैंची के साथ कोई दूसरी धारदार या नुकीली चीज जैसे टूल बॉक्स को इसी दिशा में रखना चाहिए। इसे हमेशा ढंककर या फिर किसी बॉक्स में रखना चाहिए. कैंची को लटकाकार नहीं रखना चाहिए. उसकी नोंक लटकी होना भी अशुभ होता है.

यह भी पढ़ें -   त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार, हापुड़ निवासी युवक की मौत, दो घायल

गलत जगह पर रखी कैंची कराएंगी नुकसान
घर बनाने से लेकर उसमें रख छोटे से छोटे सामान भी वास्तु को प्रभावित करते हैं। इनमें गलत दिशा में रखी कैंची वास्तु दोष प्रकट करती है। इसकी वजह से बच्चों की उन्नति रुक जाती है। आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। घर के उत्तर पूर्व की दिशा में रखी कैंची मानसिक अशांति और उलझन पैदा करती है। इसकी वजह यह दिशा चंद्रमा की होती है। चंद्रमा मन के कारक होते हैं. यह मन में बैचेनी और अशांति पैदा करती है। इसकी वजह से व्यक्ति तनाव में रहता है। (साभार: नितिन शर्मा)

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु की होटल में मौत, जांच में गृह क्लेश की बात आई सामने

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440