घरेलू विवाद ने ली बुजुर्ग मां की जानः बीच-बचाव में आई महिला की पीट-पीटकर हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय संध्या की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई, जबकि उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दिनेशपुर निवासी सोनू और उसकी पत्नी सुरभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरभी ने अपने मायके वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में मायके पक्ष के लोग सोनू के घर पहुँचे और कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

हंगामे के बीच सोनू की बुजुर्ग मां संध्या जब दोनों पक्षों को शांत कराने पहुँचीं, तो वे खुद हमले का शिकार बन गईं। आरोप है कि सुरभी के भाइयों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

घायल संध्या को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम छा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440