पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का केसः महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया

खबर शेयर करें

Dowry harassment case on three including husband: Woman filed a dowry harassment case on her in-laws

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों की ओर से शादी के बाद से ही उस पर और दहेज लाने को दबाव बनाया जाने लगा।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी योगिता आर्या ने कहा है कि उसका विवाह 23 नवम्बर 2020 को निग्लाट सिरोड़ी भवाली निवासी यशपाल आर्या पुत्र चंदन लाल आर्या के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह उस पर पांच लाख की नगदी अथवा कार लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इतना ही नहीं वह कई महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें भी करता। विरोध पर उसे मारा पीटा जाता और जान से मारने की धमकी दी जाती। जिसके चलते वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति, ससुर और देवर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440