पौधरोपण के साथ पॉलीथीन मुक्त समाज बनाने का भी लें संकल्प : डॉ. आशुतोष पंत

खबर शेयर करें

हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों को नि:शुल्क वितरित किए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समाचार सच | हल्द्वानी
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथीन का पूर्णतः बहिष्कार करना भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि पॉलीथीन का अंधाधुंध उपयोग जारी रहा तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ेगा।

हल्दूचौड़ क्षेत्र के राधा बंगर और बेमेता बंगर गांवों में आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. पंत ने ग्रामीणों एवं बच्चों को कटहल, नींबू, माल्टा, आंवला, सहजन, करौंदा और अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधे नि:शुल्क वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथीन को पूरी तरह नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं। इसके सूक्ष्म कण (माइक्रोप्लास्टिक) भूजल, नदियों, समुद्रों और यहां तक कि ग्लेशियरों तक पहुंच चुके हैं। ये कण खाद्य श्रृंखला के माध्यम से मनुष्य और पशुओं के शरीर में प्रवेश कर कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथीन के उपयोग को पूरी तरह बंद करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में कल स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बीच DM ने जारी किया आदेश

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती जीवंती, कार्तिक एवं खीमानंद दुमका सहित स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। डॉ. पंत ने सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने थामा BJP का दामन, कई शिक्षक-युवा भी भगवा खेमे में, बड़े सियासी संदेश की तैयारी!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440