पानी का अधिक सेवन भी सेहत के लिए है नुकसानदायक

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। वैसे तो पर्याप्त पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अत्यधिक पानी का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं की जरूरत से ज्यादा पानी पीने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
पर्याप्त पानी पीने से हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। हमें किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। क्योंकि पानी की कमी होने से शरीर कई प्रकार की बीमारियों से घिर जाता है। हमें थकान सी महसूस होती है और हम अपने आप को कमजोर पाते हैं। इसलिए हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
सोडियम की कमी-
अधिक पानी से सोडियम की कमी हो सकती है। हम अगर जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं। तो शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है। जिससे हमें थकान, सिरदर्द, पेशाब आना आदि समस्या होती है। इसलिए हमें पर्याप्त मात्रा में ही पानी पीना चाहिए।
ओवर हाइड्रेशन-
जरूरत से ज्यादा पानी पीने के कारण ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। जिसका असर किडनी पर भी पड़ता है। क्योंकि किडनी शरीर के पानी को फिल्टर करती है। लेकिन जब आप अत्यधिक मात्रा में पानी पीते हैं। तो किडनी भी अपना काम ढंग से नहीं कर पाती है। जिससे किडनी से संबंधित समस्या होने का भय बना रहता है।
इतना पानी पीएं-
एक व्यक्ति को रोजाना 5 से 7 गिलास पानी पीना चाहिए। इसी के साथ भोजन में हाइड्रेट और फाइबर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। यानी कि आपको रोजाना अपने शरीर के लिए 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। आप इससे थोड़ा ज्यादा भी पी सकते हैं। लेकिन इससे कहीं अधिक पानी नहीं पीना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440