मिनट-टू-मिनट प्लान तैयार! 21 मार्च को हल्द्वानी में उतरेंगे राजनाथ सिंह, जानिए पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल पहुंचेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह सुबह 11.10 बजे पालम एयरपोर्ट, दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर 12.10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह 12.20 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए उड़ान भरेंगे और 12.40 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

यहां से वह सड़क मार्ग से 12.55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री दोपहर 2.15 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से वापस आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 2.55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर 3.25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरे कार्यक्रम को लेकर मिनट-टू-मिनट प्लान तैयार किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
हल्द्वानी में होने वाली यह जनसभा प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440