हरिद्वार में नशे के आदी युवक ने की आत्महत्या, कुछ दिन पहले दी थी लूट की झूठी सूचना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान नितिन कुमार पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो सलेमपुर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह से नितिन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। पड़ोस में रहने वाले सागर नामक युवक ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जब परिजनों ने दीवार चढ़कर अंदर झांका तो नितिन फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नितिन लंबे समय से नशे का आदी था।

यह भी पढ़ें -   रिजल्ट में देरी पर एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, छत पर चढ़े छात्र; दो ने खुद पर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने पुलिस को लूट की झूठी सूचना भी दी थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि, युवक के नशे की लत को देखते हुए उस समय उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें -   जन्माष्टमी 2026: व्रत के दौरान खान-पान के साथ पूजा और आचरण से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है क्या है वो

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440