समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ, नशाखोरी रोकने के अभियान के अन्तर्गत सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गौला पार्किंग के समीप दो युवक संदिग्धावस्था में नजर आये। पुलिस ने शक होने पर दोनों को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवकों के थैले से 69 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। उन्होंने ने अपना नाम गौहर पुत्र मौ. सलीम निवासी गफूर बस्ती व मौ. रफद पुत्र मौ. यासीन निवासी लाल स्कूल के पास बनभूलपुरा बताया। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि उक्त नशे के इंजेक्शन वह रूद्रपुर स्थित काशीपुर रोड में रहने वाले व्यक्ति से खरीद कर लाये थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह भी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए नशे के इंजेक्शनों के साथ-साथ वह बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, प्रमोद भट्ट शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















