पिथौरागढ़ पुलिस का ड्रग्स फ्री अभियान जारी, 958 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जाजरदेवल थाना पुलिस ने एक तस्कर को 958 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। एसआई आशीष रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बा जाजरदेवल की चम्बू गली में छापा मारा। इस दौरान एक दुकान से आरोपी नईम (41 वर्ष), निवासी जाजरदेवल, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 958 ग्राम चरस बरामद हुई।

तस्करी का नेटवर्क फैलाने की कोशिश
थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे ने बताया कि पूछताछ में नईम ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से चरस तस्करी में लिप्त था। वह आसपास के गांवों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचता था। नईम मैदानी क्षेत्रों में भी चरस की सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में पुलिस की कार्रवाई, 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां-कहां सप्लाई की जा रही थी और इसके पीछे किसका नेटवर्क काम कर रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और एसओजी को निर्देश दिए हैं कि जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा, सीएम धामी ने दिखाई ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन को हरी झंडी

नशा तस्करों पर लगाम लगाने की कोशिश
पुलिस की इस कार्रवाई को ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पिथौरागढ़ पुलिस की इस मुहिम का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को नशे की दलदल से बचाना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440