पनचक्की एवं मुख्य चौराहों पर हो रहे सड़क हादसे पर एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का कड़ा एक्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पनचक्की रोड पर हुई घटना के दृष्टिगत जनसुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिस परिप्रेक्ष्य में आज एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा विशेष पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल, हल्द्वानी के मुख्य चौराहों, मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

घ्घ्निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए पंचक्की घटनास्थल, पंचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहे, चौंफला चौराहा तथा कठघरिया चौराहे का निरीक्षण किया गया। भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु घटनास्थल के पास बनाए गए रैंप को ठीक करने हेतु अधिकारियों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा से शहर हल्द्वानी के अंदर समस्त प्रकार के भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने पर चर्चा की गई। कठघरिया चौराहे पर आमजन की सुविधा हेतु टेंपो हाईगेज लगाने हेतु वार्ता की गई। कठघरिया चौराहे पर बैरियर, हाईट गेज लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। हनुमान मंदिर चौराहा में स्लाइडिंग बैरियर लगाने के संबंध में भी वार्ता की गई। हनुमान मंदिर चौराहे पर टाफिक आईलैंड अपग्रेड करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता के सुगम आवागमन हेतु एक विशेष प्लान यातायात तैयार किया जाएगा। हल्द्वानी शहर के मार्गों में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, इसपदापदह सपहीज, सैंड बैग लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, थानाध्यक्ष सुशील जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, सीपीयू तथा यातायात हल्द्वानी पुलिस समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत

जनसामान्य से अपील नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान एवं नो-एंट्री नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सुगम आवागम तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440