नशे में आटो चालक पकड़ा, वाहन सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में बेलगाम दौड़ते ऑटो चालक लोगों की जिन्दगियों से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं। चालक जहां नशे में ऑटो दौड़ा रहे हैं। वहीं ऑटो का संचालन बिना परमिट, बिना बीमा व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के हो रहा है। ऐसे ही एक नशेड़ी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही ऑटो सीज कर दिया गया है। नगर में बड़ी संख्या में लोग ऑटो में सफर करते हैं। ऑटो जहां लोगों के एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए सुविधाजनक बने हुए हैं। लेकिन इनके चालक लोगों की जिन्दगियों से खिलवाड़ करने से जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही वाकया बीती शाम ताज चौराहा के पास सामने आया। मंगल पड़ाव से सवारियां भरकर आ रहा ऑटो संख्या यूके 04टीबी-2286 का चालक प्रदीप सिंह निवासी गौलापार शराब के नशे में धुत था। नशे में उसने ऑटो को बेतरतीब ढंग से दौड़ना शुरू किया तो सवारियां दहशत में आ गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऑटो सवारों का शोरगुल सुनकर ताज चौराहा में चैकिंग कर रही बनभूलपुरा थाना पुलिस के कान खड़े हो गए और ऑटो को रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने रूकने के बजाय गति बढ़ा दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर ऑटो को रोक लिया। जांच में चालक के शराब के नशे में होना महसूस हुआ। इस पर पुलिस ने उससे ऑटो का परमिट, बीमा व ड्राइविंग लाईसेंस मांगा तो वह इनमें से कुछ भी नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने उसका बेस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हो गई। इस पर चालक को एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। ऑटो को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी का खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा अधूरा रहा, कहा- जल्द फिर आऊँगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440