घने कोहरे के चलते 19 को नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में रहेगा अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये जिला प्रशासन ने 19 जनवरी को नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। अपर जिला मजिस्ट्रेट पी0आर0 चौहान द्वारा जारी घोषणा के अनुसार हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर क्षेत्रों के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी,लालकुऑ, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   अंजीर एक नेचुरल विरेचक औषधि यानी प्राकृतिक कब्ज दूर करने वाला उपाय हैं

Due to dense fog, there will be holiday in schools of plain areas of Nainital district on 19th.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440