उत्तराखण्ड में प्रेम-प्रसंग के चलते भाई ने बहन का चाकू से गला रेत की हत्या, ये है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के रूड़की में प्रेम-प्रसंग चलते भाई ने अपनी बहन का चाकू से गला काट हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी परिवार वालों को हो गई थी। परिजनों ने उसकी प्रेमी से बातचीत पर रोक लगा दी थी। रविवार की शाम, जब युवती की मां रिश्तेदारी में किसी काम से गई थी, घर में उसकी दो बहनें और एक भाई था।

रात को फिजा चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब छोटे भाई अमन ने इसे पकड़ा, तो नाराज अमन ने चाकू से बहन की गला काटकर हत्या कर दी। अमन ने घटना के बाद घर में मौजूद अपने भाई-बहनों से किसी को भी घटना के बारे में न बताने की धमकी दी। फिर उसने मोबाइल पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी।

सोमवार की सुबह, जब मां घर पहुंची और बेटी का शव देखा, तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा बंद कर लिया। पड़ोसियों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मौके पर पहुंचे और हत्या की पुष्टि की।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440