दशहरा 2023: दशहरे पर जपें इनमें से कोई भी मंत्र, प्रभु श्री राम देंगे विजय का आशीष

खबर शेयर करें


समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के अगले दिन यानी आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को विजयादशमी का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय हासिल करके सत्य की विजयगाथा गाई थी।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री राम के नाम की शक्ति असीमित है। उनके नाम से लिखे पत्थर तैर गए थे, उनके द्वारा चलाया गया अमोघ बाण रामबाण कहलाया, इतना ही नहीं प्रभु श्री राम के मंत्रों का जाप आपकी हर इच्छापूर्ति करने में सक्षम हैं। अतः दशहरे के दिन दिन मर्यादा पुरुषोत्तम के इन विशेष मंत्रों का जाप भी किया जाता है।

साथ ही इन मंत्रों के अलावा दशहरे पर श्री रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा आदि पाठ का वाचन तथा अनुष्ठान करने का भी बहुत शुभ माना जाता है। नीचे दिए गए किसी मंत्र का जाप आप 108 बार या अधिक से अधिक जाप करके प्रभु श्री राम का आशीष पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   रामलीला के मंच से नैनीताल पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर जन-जन को किया जा रहा जागरूक

आइए यहां जानते हैं विजयादशमी पर्व पर प्रभु श्रीराम के चमत्कारिक एवं छोटे सरल मंत्रों के बारे में-

सरल मंत्र…श्रीरामचन्द्राय नमः, रामाय नमः, हृीं राम हृी राम, क्लीं राम क्लीं राम, श्रीराम, जयराम, जय-जय राम, श्रीं राम श्रीं राम ऊँ राम ऊँ राम ऊँ राम, श्रीराम शरणं मम्, ऊँ रामाय हुं फट् स्वाहा, फट् राम फट्।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, संगठन ने जताया भरोसा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440