आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में दशहरे की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया अच्छाई की जीत का संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में विजयादशमी का पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और दशहरे के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से परिचित कराने के साथ ही उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दशहरे के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें जीवन में सदैव सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। साथ ही सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440