चमोली में सुबह-सुबह मचा हड़कंप! मेला मंच की रेलिंग पर फंदे से लटके मिले छात्र और छात्रा के शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली डेस्क। उत्तराखंड के चमोली जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। नंदानगर ब्लॉक के रामणी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के मेला मंच के पास एक छात्र और छात्रा के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके हुए मिले।

घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। छात्र और छात्रा के शव गांव में स्थित मेला मंच की रेलिंग से लटके मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक हादसा! सड़क खुलने का इंतजार कर रही कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

फिलहाल दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 8 सितम्बर 2026: भौम प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

एक साथ छात्र और छात्रा के शव मिलने के बाद रामणी गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस अब घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ दोनों की मौत के कारणों की जांच करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440