पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आज विज्डम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह पोखरिया जी ने बच्चों को पृथ्वी में हो रहे वातावरणीय बदलावों एवं बढ़ते प्रदूषण के बारे में जानकारी दी तथा प्रदूषण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती नीता पाण्डे जी ने बच्चों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और इसके उपयोग को कम करने तथा रोकथाम के उपायों पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता फर्सवान जी द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर वर्ष 1920 और 2026 के बीच पर्यावरण में हुए बदलावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया, जिससे सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस ने कसी कमर

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा खोलिया, श्रीमती निधी वर्मा, कपिल सिंह बिष्ट सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री धामी 9 को हल्द्वानी पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440