समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कालसर्प दोष निवारण के आसान उपाय – कालसर्प दोष किसी को भी ऊंचाईयों से सीधे नीचे गिरा सकता है। इस दोष के बारे में ज़िक्र होते ही लोग हैरान और परेशान हो जाते हैं। क्या आपके कुंडली में कालसर्प दोष है, तो घबराए नहीं बल्कि इस दोष के बारे में समझें।
कालसर्प दोष क्या है ?
यदि आपके जीवन में संघर्ष बहुत ज्यादा है, बार-बार बनते-बनते काम आपके रूक जाते हो या ज्योतिष की भाषा में कहें तो सारे ग्रह राहु-केतु के बीच हों तो कालसर्प दोष होता है। आज आपको बताएंगे छोटे-छोटे कुछ उपाय जिन्हें करके आप कालसर्प दोष से मुक्ति पा सकेंगे और आपके जीवन से हर दुख दूर हो जाएंगे, धन-दौलत आपको मिलेंगे और साथ ही आपके सपने भी साकार हों जाएंगे कालसर्प दोष निवारण के आसान उपाय:
- रोजाना नहाते समय अपने मुख को पूर्व दिशा की ओर ही रखें।
- सूर्याेदय और सूर्यास्त के समय कुछ भी ना खाएं और ना ही जल ग्रहण करें।
- रोज़ सुबह सुबह शिवजी का जल से अभिषेक करें और बेलपत्र भी चढ़ाएं।
- शिवलिंग पर करें चांदी का नाग अर्पित।
- हर साल आने वाली शिवरात्रि पर शिवजी का महाअभिषेक ज़रूर करवाएं।
- अपने घर में मोरपंख रखना ना भूले।
- शेषनाग पर लेटे हुए विष्णु जी का चित्र अपने मोबाइल और लैपटॉप में लगाएं या फिर अपने घर पर ऐसे लगाएं की घर में घुसते समय दर्शन हो।
- लाल चंदन, सुपारी, मूंगा, कमलगट्टा पर कलावा लपेटे और फिर उसको पूजा स्थान पर रखें और पूजन करें।
- रोज़ सुबह और शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करना ना भूलें।
- यही नहीं, शाम के समय शिवालय में शिवजी के सामने घी का दीपक भी जलाएं।
- धार्मिक स्थान या जरुरतमंदों को जल और अन्न का दान अवश्य करें।
- पैर फैला कर कभी भी भोजन ना करें।
- थाली में झूठन ना छोड़ें।
- भोजन के बाद पेट पर हाथ ना फेरें।
- अपने कर्म से किसी का भी दिल ना दुखाएं।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


