छोले भटूरे खाये, जब पैसे मांगे तो उल्टा पैसों की करने लगा मांग, पीड़ित ठेले व्यवसाई ने की पुलिस से शिकायत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक ठेले व्यवसाई का आरोप हैं कि एक युवक ने उसके यहां छोले भटूरे खाये, उसने जब पैसे मांगे तो वह उससे उल्टा पैसों की मांग करते हुए उसे धमकाने लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

जानकारी के अनुसार तिकोनिया में राजकुमार गुप्ता पुत्र राम किशन की छोलू भटूरे की दुकान है। राजकुमार गुप्ता का आरोप है कि नेगी निवासी तिकोनिया निवासी राजू पुच्ची हमेशा उसकी दुकान से खाना मंगाता है जिसका पेमेंट उसके द्वारा नहीं किया जाता है। वह खाने के पैसे मांगता है तो उल्टा उससे पैसे की डिमांड की जाती है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि बीती 13 अक्टूबर को भी जब राजू पुच्ची ने रात में खाना नहीं भेजने पर उसे जान से मारने की धमकी दी तो राजकुमार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। ेतो अगले दिन राजू पुच्ची अपने 8-10 हथियारबंद लोगों के साथ उसकी दुकान पर आ धमका और उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440