समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए, किसी के अच्छे काम की तारीफ करने के लिए अक्सर हम ताली बजाते हैं। क्या आप जानते हैं कि ताली बजाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है? ताली बजाने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि हमारे शरीर में बहुत सारे प्रेशर प्वॉइंट्स होते हैं, जिनमें से 28 प्रेशर प्वॉइंट्स हमारे हाथों में होते हैं। ताली बजाने पर ये प्रेशर प्वॉइंट दबते जाते हैं, जिससे शरीर को काफी फायदे होते हैं। जानें, क्या-क्या होते हैं ताली बजाने के स्वास्थ्य लाभ।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़े – दिन में 20-30 मिनट ताली बजाने से आपके हाथों के प्रेशर पॉइंट्स दबते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का प्रसार सही से होता है। ।सेव त्मंक – सर्दियों में संतरे का जूस पीने के 10 फायदे
अर्थराइटिस के दर्द से राहत- ताली बजाने से अर्थराइट्सि के दर्द से पीड़ित लोगों को आराम मिलता है। जोड़ों के दर्द, गर्दन और पीठ के दर्द से परेशान लोगों को रोजाना ताली बजाने की सलाह दी जाती है। इससे दबने वाले प्रेशर पॉइंट्स दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
फेफड़े रहते हैं हेल्दी – ताली बजाने से रक्त संचरण बढ़ता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बहुत बेहतर होता है और ऑक्सीजन का प्रवाह सही तरीके से होने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। इससे अस्थमा और फेफड़ों से संबंधी अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है। ।
ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल – जिन लोगो को ब्लड-प्रेशर की समस्या होती है उनके लिए भी ताली बजाना फायदेमंद होता है। ताली बजाने से ब्लड-सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे रक्त चाप नियंत्रित रहता है और इससे कम रक्तचाप की परेशानी सही कम होती है।
इम्यून सिस्टम बढ़ाए – छोटे बच्चों के लिए भी ताली बजाना काफी फायदेमंद होता है। इससे उनके प्रेशर पॉइंट्स बिना किसी विशेष एक्सरसाइज के खेल-खेल में दबते रहते हैं, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और इम्यून सिस्टम स्वस्थ रहता है



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



