आयुर्वेद में काफी रोंगो के लिए कारगर घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर कोई ऐसी दवा की बात की जाए जो कि काफी रोगों के लिए काम आती है तो उसमें आयुर्वेदिक दवाओं का बहुत अधिक महत्व है। आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी दवाएं हैं जो काफी रोगों के लिए कारगर मानी जाती है। जिनमें से दो-तीन दवाइयां आपके सामने लाना चाहता हैं।
एक है गिलोय
गिलोय बहुत ही फायदेमंद दवा मानी जाती है। गिलोय को बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी बेल आपके घर के आसपास आपको मिल जाती है। अगर आपको डेंगू हो जाए या फिर बुखार हो जाए तो गिलोय काफी फायदेमंद माना जाता है।
गिलोय की बेल को पानी में उबालकर इस्तेमाल करने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। अगर आपको गिलोय की बेल नहीं मिलती तो आप पतंजलि की गिलोय वटी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूसरी अश्वगंधा
अश्वगंधा भी आपको आसानी से मिल जाएगी। अश्वगंधा चूर्ण का इस्तेमाल आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं। अगर आपको कोई रोग नहीं है तो फिर भी अश्वगंधा का सेवन आप कर सकते हैं। अश्वगंधा के भी बहुत सारे फायदे माने जाते हैं। अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा तो वजन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग नहीं है। आपको बहुत जल्दी सर्दी खांसी जुकाम हो जाता है। तब भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप स्ट्रेस में से रहते हैं, आपको अच्छे से नींद नहीं आती तब भी आप अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तीसरी दवा है तुलसी।
तुलसी हमारे घरों में आसानी से मिल जाती है। तुलसी आपकी इम्युमिटी बूस्ट करने में काफी ज्यादा फायदा करती है। इसके अलावा अगर आपके गला खराब हो गया। गले में खराश हो। गले की वजह से अगर आपको बुखार हो गया हो तो अब तुलसी का सेवन कर सकते हैं। तुलसी में बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440