सेना और आइटीबीपी के आठ और जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सेना व आइटीबीपी के आठ जवान भी संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सेना के पांच और आइटीबीपी के तीन जवान विभिन्न शहरों लौटे हैं। उनकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आठ ऐसे लोग हैं, जो दून अस्पताल में पहले से ही भर्ती थे। वहीं निजी लैब से भी पांच लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेलाकुई की एक फार्मा कंपनी के 23 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा विकासनगर में 10 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, एस्लेहॉल स्थित कमल ज्वेलर्स के छह और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं 14 मरीज एम्स ऋषिकेश से जुड़े हैं। बता दें, अभी तक दून जिले में कोरोना के 1604 मामले आ चुके हैं। जिनमें 1072 स्वस्थ हो गए हैं। 463 अभी एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना संक्रिमत 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का दौर; उत्तराखंड को लेकर भी आया अपडेट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440