अज्ञात वाहन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौतए परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से देर सायं घूमने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये उन्हें तुरन्त ही सुशीला तिवारी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड गन्ना सेंटर निवासी 63 वर्षीय जगदीश चंद्र बीती देर शाम रामपुर रोड पंचायत घर के पास टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन.फानन में उन्हें उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440