
समाचार सच, हल्द्वानी। जहां बीते दिवस सरकारी व गैर सरकारी संस्थायें अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मना रही थी वहीं नगर की सड़क पर पाईप लाईन लीकेज की फरियाद लेकर जब एक बुजुर्ग सरदार गुरूबचन सिंह जल संस्थान गये तो उनकी इस फरियाद को अनुसुनी की गयी। इससे लगता है कि लोग खानापूर्ति के लिये अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाते हैं।
आपकों बता दें कि नैनीताल रोड स्थित नानक स्वीट्स के सामने लम्बे समय से जल संस्थान की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इस पाइप लाइन लीकेज से सड़क गड्ढों में तब्दील हो रही है जिससे लोगों को तो आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वहां स्थित आधे दर्जन से अधिक दुकानदार भी इस समस्या से जूझ रहे है।
वरिष्ठ नागरिक एवं रौनक फास्ट फूड के स्वामी सरदार गुरूबचन सिंह ने उक्त समस्या को लेकर जल संस्थान के कई चक्कर काट दिये है। बीते दिवस अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर भी जब गुरूबचन सिंह उक्त शिकायत को लेकर जल संस्थान में पहुंचे तो अधिशाषी अधिकारी ने उन्हें टाल दिया।
गुरूबचन सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि सुबह और शाम को जब पाइप लाइन में पानी आता है तो पानी इतना लीकेज होता है कि क्षेत्र में दुकानदार के आगे तालाब बन जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी पाइपलाइन की मरम्मत करने की सुध नहीं ले रहे हैं जिससे सड़क में जलभराव होने से सड़क गड्ढा युक्त हो गई है। सड़क में गड्ढे होने से आए दिन छोटे वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार तो मौके के दुकानदार भी गिरकर चोटिल हो चुके है। उन्होंने जलसंस्थान को चेतावानी देते हुए कहा कि अगर लीकेज समस्या का समाधान नहीं होता है तो सोमवार को वह क्षेत्र के दुकानदारों के साथ जलसंस्थान में हल्लाबोल प्रदर्शन करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













