अरुणोदय संस्था के चुनाव सम्पन्न, डीके पलड़िया अध्यक्ष और लतेश मोहन बने महामंत्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था नवाबी रोड हल्द्वानी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की आज पहली बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें डीके पलड़िया अध्यक्ष, बिपिन चन्द्र पाण्डे उपाध्यक्ष, लतेश मोहन महामंत्री, जीवन चन्द्र जोशी सचिव तथा एमबी जोशी को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयन हुआ।

बैठक में कार्य विभाजन हेतु निदेशकों का भी चयन किया गया। जिसमें संगठन निदेशक–राजकुमार केसरवानी, सम्पत्ति निदेशक –जितेन्द्र सिंह रौतेला, सूचना एवं प्रसारण निदेशक–रोहित केसरवानी, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य निदेशक–श्रीमती पुष्पलता जोशी, सेवा एवं स्वास्थ्य निदेशक–बसन्त बल्लभ जोशी, ज्ञान विज्ञान निदेशक–हुकुम सिंह राणा स्मारिका प्रकाशन हेतु प्रधान संपादक–डा०दीपा काण्डपाल, सह सम्पादक–रोहित केसरवानी एवं डा०एस सी आर्य, परामर्शदाता जीडी सती एवं एपी चौधरी का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इससे पूर्व अरुणोदय प्रार्थना के उपरान्त बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष आर सी पंत ने सदस्यों का स्वागत किया। संस्थापक सदस्य गोपाल दत्त सती ने अरुणोदय संस्था की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला तथा महामंत्री बिपिन चन्द्र पाण्डे ने सभी सदस्यों को अरुणोदय संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए कौन - कौन सी सामग्री चाहिए, अखंड ज्योत के क्या होते नियम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440