291.18 लाख की लागत से चित्रशिला घाट रानीबाग में बनेगा विद्युत शवदाह गृह

खबर शेयर करें

वैदिक मंत्रों के बीच विधायक भगत, मेयर रौतेला एवं जिला पंचायत तोलिया ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा के अनुरूप रानीबाग में आधुनिकतम विद्युत शहदाह का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। शनिवार की सांय 291.18 लाख की लागत से चित्रशिला घाट रानीबाग मे बनने वाले विद्युत शवदाह गृह का वैदिक मंत्रों के बीच विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया तथा मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अपने सम्बोधन मे विधायक भगत ने कहा कि जनकल्याण की इस बहुद्देशीय परियोजना से शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि चित्रशिला घाट पर गार्गी (गौला नदी) पर खुले में शवदाह करने से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा था। बरसात के समय शवों के दाह संस्कार मे लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड रहा था। आधुनिकतम शवदाह गृह बन जाने से नदी का पानी प्रदूषित नही होगा वही लोगों को सुविधा होगी। मेयर डॉ0 रौतेला ने कहा कि हल्द्वानी वासियो के लिए यह बहुत बडी उपलब्धि है। जिससे निसंदेह प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा आधुनिकतम शवदाह के अस्तित्व मे आ जाने से जल एवं वायु प्रदूषण रूकेगा तथा लकडी की भी बचत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि आधुनिकतम शवदाह गृह बदलते दौर की लोगों की बहुत बडी मांग थी जिसे सरकार ने संज्ञान मे लेते हुये पूरा किया। इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री अजय राजौर, अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, विनोद दानी, नरेन्द्र सिह रोडू, दिवाकर श्रोत्रिय, रेनू टंडन, मुकेश ढींगरा के अलावा योगेश रजवार,राजेन्द्र सिह बिष्ट, चन्दन सिंह बिष्ट, महबूब आलम, विनीत अग्रवाल, संजय दुम्का, भुवन जोशी, नीरज बिष्ट, भुवन तिवारी पनराम आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट सख्त: अफसरों पर दुर्भावना से याचिका दायर करने वाले दो राशन डीलरों पर ₹20 हजार का जुर्माना
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440